कोपागंज (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र केे महुवार बफगिटिया मेें बारातियों को भोजन पर बाद में बैठने के लिए कहना काफी नागवार गुजरा। फिर क्या था रोब रुआब में आए बराती घर वालों पर टूट पड़े। पिटाई से घराती भाग खड़े हुए। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। लड़के ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर बारातियों को शांत कराया। बाद मेें शादी रविदास मंदिर में हुई। सभी सामान छोड़कर दुल्हन को ही साथ लेकर बाराती गए।
महुवार निवासी लिसू की बेटी लक्ष्मीना की शादी गुरुवार को थी। बारात बलिया जनपद के उभांव थाना अंतर्गत ककरासो से आई थी। दूल्हा अमित पुत्र सूर्यभान का द्वार पूजा समेत अन्य सभी रस्म पूरी हो गई थी। भोजन के लिए बाराती बैठ रहे थे। इस दौरान कु छ बारातियोें को बाद में बैठने के लिए घरातियों ने कहा। बस क्या था। घरातियोें का कहना भारी पड़ गया। बाराती लाठी डंडा लेकर उन पर टूट पड़े। मारपीट से भगदड़ मच गई। घराती घरोें में चले गए ताकि मामला शांत हो जाए। लेकिन बारातियोें का तांडव शुरू रहा। जिसमें घराती बुद्धिराम, दयानंद, दीन और बब्बन घायल हो गए। मारपीट में बाराती भी घायल हो गए। जिसमें रमानंद, हरनंद, शिवानंद, गिरजा शंकर और सोनू हैं। इसमें रमानंद, हरिनंद और सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरिनंद ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी है। इसके बाद लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया। हालात काफी खराब हो गए। जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। बारातियों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया। गांव के ही रविदास मंदिर मेें शादी की रस्म पूरी कराई गई। शुक्रवार की सुबह बाराती केवल दुल्हन को लेकर चले गए।