दोहरीघाट (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बुढ़ावर पुलिया के पास शुक्रवार की सरेशाम बाइक सवार सशस्त्र नकाबपोश तीन बदमाशों ने एक मोबाइल कंपनी के सेल्समैन को आतंकित करकेे 80 हजार नगद और एक लाख का रिचार्ज कूपन लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। सेल्समैन मधुबन समेत कई स्थानों से तगादा करते हुए लौट रहा था। गश्त पर पुलिस को घटना की भनक तक नहीं चली। जानकारी होने के बाद भी पुलिस आधे घंटे के बाद मौके पर पहुुंची। माह के पहले दिन ही बदमाश पुलिस पर भारी पडे।
दोहरीघाट कस्बा में सत्यम मोबाइल की दुकान पर सेल्समैन का काम करने वाला पतनई निवासी 26 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र सुदर्शन शुक्र वार की सुबह कई दुकानोें पर रिचार्ज कूपन देते और तगादा करते हुए मधुबन से बाइक से लौट रहा था। वह शाम को छह बजे बुढ़ावर पुलिया के पास पहुंचा। बाइक सवार पर सवार नकाबपोश तीन बदमाश असलहाें से लैस होकर आए। एक बदमाश ने उसकी बाइक पर पैर से मार दिया। इससे बाइक समेत सेल्समैन सड़क पर गिर गया। इतने में ही बदमाशों ने उसे घेर लिया। जब तक कुछ वह समझने की कोशिश करता।
बदमाशों ने उसके कनपटी पर असलहा सटा दिया। इसके बाद बदमाश उससे बैग लूट लिए। जिसमें 80 हजार नगद और एक लाख के रिचार्ज कूपन थे। बेखौफ बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद असलहा लहराते हुए भाग निकले। घटना को देखकर किसी की पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। सेल्समैन किसी तरह से अपने मालिक अशोक के यहां पहुंचा। तब जाकर वे पुलिस को तहरीर दी। पहले तो पुलिस आना कानी करती रही, लेकिन मामला जब गंभीर लगा तो मौके पर रवाना हुई। वह गश्त पर पुलिस को भनक तक नहीं चली।