दोहरीघाट। स्थानीय नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी ज्यादा तेज हो गई है। पिछड़े वर्ग के महिलाओं के लिए सीट आरक्षित होने के बाद एक बार फिर निवर्तमान चेयरमैन मनोरमा देवी हैट्रिक लगाने की फिराक में हैं। भाजपा की सीटिंग सीट होने से कई भाजपा नेता चेयरमैन के लिए नजरें गड़ाए हैं।
दोहरीघाट नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा है। यहां फिर भाजपा चुनाव लड़ने के लिए अपना पूरा दम खम लगाए हुए है। इसके चलते यहां से पिछले दो चुनावों से अध्यक्ष पद की कुर्सी पर काबिज मनोरमा देवी को फिर से पार्टी मौका दे सकती है। वैसे भाजपा से ही सविता देवी, संतोषी देवी भी मैदान में पार्टी से सिंबल पाने को आतुर हैं। समाजवादी पार्टी से रामदासी देवी समेत कई और प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस से विद्यावती देवी, पुष्पा देवी चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में हैं और प्रचार में जुटी हुई हैं। बसपा से भी चंद्रकला आदि मैदान में हैं। वह मतदाताओं से मिलने जुलने में अपना अधिकतर समय व्यतीत कर रहे हैं।