दुबारी (मऊ)। डीहस्थान पर चबूतरा बनाकर हाथी प्रतिमा रखे जाने को लेकर एक वर्दीधारी महिला के दबाव पर लोगों ने जमकर बवाल काटा। मधुबन थाना क्षेत्र के भटिया मेें बृहस्पतिवार की सुबह इस वाकये से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया। घटना को लेकर दोनों वर्गों में तनाव व्याप्त है। पुलिस के उच्चधिकारी स्थितियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
भटिया में एक वर्ग की कुछ महिलाओं को लेकर लखनऊ में दारोगा के पद पर तैनात गांव की ही एक महिला डीहस्थान की सफाई कराकर चबूतरे के लिए निर्माण कराने लगी। जब इसकी जानकारी दूसरे वर्ग के लोगों को र्हुई तो वे मौके पर पहुंच गए। चबूतरे पर हाथी प्रतिमा रखे जाने का विरोध किया। इस दौरान दोनोें वर्गों के बीच नोकझोंक हुई। जानकारी होते ही दुबारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही लोगों का आक्रामक रुख नरम पड़ गया। पुलिस ने कोई भी नया कार्य डीहस्थान पर करने के लिए मना कर दिया।
फिर दोनों वर्गों को समझा बुझाकर शांत कराया। घटना को लेकर दोनों वर्गों में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने लोगोें को कड़ी हिदायत दी है। पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने वर्दीधारी महिला को भी अनुशासन का पाठ पढ़ाया। तब जाकर वह नरम पड़ी। लोगों को साथ घर चली गई।