मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा में रविवार की शाम साढ़े सात बजे एक पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए जमा हुए पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। जिसमेें नगर अध्यक्ष मजहर मेजर समेत दर्जन भर कार्यकर्ताओं को चोट आई। पुलिस ने 20 वाहनोें को अपने कब्जे में ले लिया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल मेें जा रहे थे। रोकने पर भिड़ गए। जब कि पार्टी का कहना है कि पुलिस ने बदले की भावना से कार्रवाई किया है। पुलिस ने 90-100 कार्यकर्ताओें के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।
पीस पार्टी द्वारा नगर पालिका के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की रविवार को घोषणा की गई थी। इसी लिए मिर्जाहादीपुरा स्थित इमामगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने और बैठक में शामिल होने के लिए नगर के कार्यकर्ता भी आ रहे थे। 20-25 की संख्या मेें कार्यकर्ता एक पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक रोक कर तेल भराने लगे। इसी दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि बिना अनुमति के पीस पार्टी के कार्यकर्ता जुलूस निकाल रहे हैं। भारी संख्या में जब मौके पर फोर्स पहुंची तो कार्यकर्ता पुलिस को देखकर सहम गए। पुलिस ने वाहनों को जब्त करना शरू कर दिया। इतने में ही कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोंक झोंक होने लगी। मामला बिगड़ते हुए देखकर पुलिस ने कार्यकर्ताओें पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। नगर अध्यक्ष मजहर मेजर समेत दर्जन भर कार्यकर्ताओं को चोट आई। मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान पास पड़ोस की दुकानेें भी बंद हो गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि थोड़ी देर बाद हालात पर किसी तरह से पुलिस ने काबू पा लिया। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या मेें फोर्स तैनात कर दिया गया है। घटना के बाबत सीओ सिटी एलएन मिश्र का कहना है कि नगर में बिना अनुमति के दर्जनों की संख्या में वाहनोें पर झंडा लगाकर पीस पार्टी के कार्यकर्ता चल रहे थे। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया। लेेकिन वे कानून को अपने हाथ मेें लेने का प्रयास किए। ऐसे में पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। मामले में 20 वाहन जब्त किए गए है। 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को नहीं बख्सा जाएगा।