हलधरपुर(मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नसीराबाद में शुक्रवार की रात रिटायर्ड पीएसी के दारोगा के घर ताला तोड़कर चोर ढाई लाख के आभूषण और सामान उठा ले गए। गर्मी के चलते परिजन छत पर आराम से सो रहे थे। घंटोें घर को चोर खंगालते रहे, लेकिन घटना की भनक तक नहीं लग पाई। सुबह जब दारोगा ट्रेन पकड़ने के लिए उठे तो देखा कि सामान फैला हुआ है।
नसीराबाद कला निवासी और पीएसी से रिटायर्ड दारोगा बैजनाथ सिंह पुत्र जमुना सिंह शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद पास के ही अपने नए मकान में सोने के लिए चले गए। घर पर बेटा और बहू गर्मी के चलते छत पर सोने चले गए। इसी बीच रात में चोर छत पर चढ़कर सीढ़ियोें से नीचे आंगन मेें उतरे। बंद पड़े कमरोें का एक-एक करके ताला तोड़ कर उसमें रखा अटैची और बक्सा तथा आलमारी को आराम से खंगाला। जाते समय बक्सा और अटैची साथ लेते गए। आलमारी में रखे ढाई लाख के कीमती जेवरात और अन्य सामान उठा ले गए। दारोगा जब सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए उठे तो देखा कि घर का पूरा सामान बेतरतीब तरीके से फैला हुआ है।
यह देखते ही उनके होश उड़ गए। छत पर सो रहे बेटा और बहू भी नीचे आ गए। वह भी घटना को देखकर बेसुध हो गए। शोरगुल की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग भी जमा हो गए। इसी बीच नित्यक्रिया के लिए बाहर गए लोगों ने खेत मेें टूटा हुआ बक्सा और अटैची देखकर पीड़ित परिजनोें को जानकारी दिया। भाग कर लोग मौके पर पहुंचे। टूटा हुआ सामान हाथ लगा। घटना के बावत पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।