कोरौली (मऊ)। कुसुम्हा केे निकट शुक्रवार की रात हाईवे को पार करते समय तेज गति से आ रहे एक टेंपो ने अधेड़ को टक्कर मार दिया। गंभीर चोट आने के चलते उसकी मौत हो गई।
बसारथपुर निवासी 50 वर्षीय रुदल यादव पुत्र स्व. जग्गा यादव गांव के ही कुसुम्हा स्थित नहर पुलिया के पास गृह प्रवेश के दौरान भोज में शामिल होने के लिए शुक्रवार की रात साढे़ आठ बजे जा रहा था। वह जैसे ही हाईवे पार करने के लिए चला। घोसी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही टेंपो ने उसे टक्कर मार दिया। अधेड़ लहूलुहान होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। घायल को आनन-फानन में लोग निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहंा पर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों मेें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बसारथपुर निवासी रुदल की मौत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है। वह अपने घर का कमाऊ मुखिया था। टेंपो चलाकर ही परिवार का पेट पालता था। एक बेटा है उसकी भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पत्नी श्यामप्यारी को रोते-रोते बुरा हाल है। उसकी भी हालत विक्षिप्तों जैसी हो गई है।