मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के अली बिल्ंिडग के समीप शनिवार को पुलिस ने दवा प्रतिनिधियों की बर्बरता से पिटाई कर दी। इसमें कई एमआर गंभीर रूप से चुटहिल हो गए। घटना से आक्रोशित दवा प्रतिनिधियोें ने रोडवेज मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस और एमआर के बीच जमकर नोकझोंक हुई। एक घंटा तक चले जाम से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। दवा प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया। शहर में अफरातफरी मची रही। पुलिस ने दो दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।
अली बिल्डिंग गेट के पास एमआर चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ चंदू, सत्यप्रकाश सिंह उर्फ नितिन, चंद्रप्रकाश केडिला, विशाल सिंह, माजिद खां, अमित समेत कई लोग रात को ठंडा पी रहे थे। इसी दौरान सीओ सिटी दलबल के साथ आए और पिटाई करने लगे। पुलिस का यह रूप देखकर पहले तो एमआर कुछ नहीं समझ पाए। पुलिस की पिटाई जारी रही।
इस दौरान चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश और विशाल सिंह समेत कई को चोट आई। इसके बाद पुलिस के खिलाफ एमआर लामबंद हो गए। घटना के विरोध में आजमगढ़ तिराहे के पास रोडवेज मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। बाद मेें पुलिस ने जो भी कार्रवाई करना है लिखित रूप मेें मांगा। इस दौरान काफी नोकझाेंक भी हुई। किसी तरह से जाम समाप्त हुआ।
पुलिस ने घटना को लेकर दो दर्जन एमआर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना को लेकर शहर में अफरातफरी मची रही। एमआर दहशत में रहे।