दोहरीघाट। अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। कम बिजली मिलने से लोगों को तमाम समस्याओें से जूझना पड़ रहा है। बिजली की आंखमिचौली से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। 16 घंटे के सापेक्ष लगातार छह घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। सिंचाई के अभाव में सब्जी की फसलें सूख रही हैं। परेशान लोगों ने आला अधिकारियों को अवगत कराया बावजूद बिजली आपूर्ति व्यवस्था मेें सुधार नहीं किया जा सका है। इससे लोग आक्रोशित हैं।
भीषण गर्मी के चलते लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस भीषण गर्मी में बिजली ने आग में घी का काम किया है। सुबह नौ बजे बिजली गायब हो जाती है। सायंकाल छह बजे बिजली गायब हो जाती है। बिजली की आंखमिचौली से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बिजली गुल रहती है। कम बिजली मिलने से ककड़ी, तरबूज, गन्ना, बाजरा सहित अन्य फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होन से लोग आंदोलित हैं। इस संबंध में प्रजापति राय, विनय राय, सुशील कुमार यादव, जयप्रकाश राय ने कहा कि कम बिजली मिलने से सिंचाई का कार्य नहीं हो पा रहा है। बिजली की आंखमिचौली से सिंचाई कार्य नहीं हो पा रहा है। उन्होंने दो शिफ्ट में 20 घंटे बिजली आपूर्ति करने की मांग की है।