{"_id":"62951","slug":"Mau-62951-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ भाजपाइयों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खिलाफ भाजपाइयों ने खोला मोर्चा
Mau
Updated Thu, 17 May 2012 12:00 PM IST
मऊ। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे के नेतृत्व में बुधवार को जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 मई से जगह जगह पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ जनसभाएं की जाएगी।
पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे ने कहा कि जिले में आपराधिक घटनाओं की बाढ़ आ गई है। व्यापारी से लेकर आम जन तक सुरक्षित नहीं हैं। सहादतपुरा में व्यापारी मनोज कुमार, दरगाह में नरेंद्र वर्मा बदमाशों की गोली से घायल होकर अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। कोपागंज में रोहित मद्धेशिया की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इस प्रकार लूट, छिनैती की कई घटनाएं ताबड़तोड़ हुई। इसके चलते जनमानस में भय व्याप्त है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पीडि़त परिवारों के घर जाकर उनका हाल लेंगे और 20 मई से पुलिस के खिलाफ जन जागरण सभाएं शुरू कराएंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भरतलाल राही, श्रीराम सोनकर, विजय प्रताप सिंह, अरिजीत सिंह, घनश्याम गुप्ता, मदन सिंह, संजय पांडेय, राकेश मिश्र, दिवाकर मिश्र, संतोष सिंह, सुनील गुप्ता, डा. नागेंद्र सिंह, रामनौमी प्रजापति, ईश्वर दयाल सेठ, नंदलाल साहनी आदि ने कहा कि जनजागरण के बाद जिला मुख्यालय पर पुलिस के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। दिनेश राय, महेंद्र प्रताप सिंह, रवींद्र तिवारी, रमेश राय, त्रिवेणी प्रसाद, सरोजलता वर्मा, श्रीकांत त्रिपाठी, दिनेश भारती, जलज सिंह, बैजनाथ कश्यप, महेंद्र मौर्य, सतीश वर्मा, मदन देववंशी, मनोज आदि उपस्थित रहे।