{"_id":"62764","slug":"Mau-62764-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित महिलाओं ने थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित महिलाओं ने थाना घेरा
Mau
Updated Tue, 15 May 2012 12:00 PM IST
दोहरीघाट(मऊ)। पुलिस की कार्य प्रणाली से लोगोें का सुरक्षा से भरोस उठने लगा है। थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद सिपाह में वैष्णो मंदिर परिसर में अतिक्रमण करने से आक्रोशित सैकड़ों महिलाओं ने थाने का घेराव किया। दो घंटे तक चले घेराव से पुलिस हांफती रही। एसडीएम के आदेश के बाद भी पुलिस अतिक्रमण हटाने से परहेज करती रही। किसी तरह से लोगों को पुलिस ने भरोसा दिलाया तब जाकर महिलाएं लौटीं।
मुहम्मदाबाद सिपाह स्थित वर्षों पुराने वैष्णो मंदिर में महिलाएं पूजा पाठ करती हैं। विगत महीनों से गांव के ही अवधराज साहनी मंदिर परिसर में अतिक्रमण कर रहा था। आरोप के मुताबिक अतिक्रमण करने की शिकायत भी लोगों ने एसडीएम से की थी। जिसे शीघ्र हटाने के लिए एसडीएम के द्वारा आदेश दिया गया था। लेकिन पुलिस ने मामले को अनसुना कर दिया था। एक फिर अतिक्रमण किया जा रहा था। जिससे सोमवार को आक्रोशित गांव की सैकड़ोें महिलाओं ने साढ़े बारह बजे थाने का घेराव कर दिया। महिलाओें के कड़े रुख को देखते हुए पुलिस हांफती रही। ढाई बजे थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किसी तरह से आक्रोशित महिलाओं को शांत कराया। साथ ही भरोसा दिलाया कि किसी भी हाल मेें अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। मामले की जांच की जाएगी। यदि कोई भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर महिलाएं अपने घरों को लौटीं। घेराव करने वालोें में लाची, राबड़ी, मुनिया, सुमित्रा, अनूपा, मुलकी, मैना, परमी, रेनू, सुनैना, उर्मिला, गावती, दुलारी मीरा आदि शामिल रहीं।