मथुरा/गोवर्धन। थाना गोवर्धन क्षेत्र में अनियंत्रित कार ने घूरा पूजने जा रही आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल दुल्हन की बहन की बाद में मौत हो गई।
गोवर्धन के दसबिसा निवासी नरसी की पुत्री रेखा की शादी 11 जुलाई को होनी है। सोमवार की रात नौ बजे नरसी के पास-पड़ोस की महिलाएं घूरा पूजने (शादी की एक रस्म) सैनी मोहल्ला जा रही थीं। रास्ते में एक अनियंत्रित कार ने उनको चपेट में ले लिया। हादसे में रेखा की छोटी बहन सावित्री उर्फ कल्लो, हरप्यारी पत्नी पूरन सिंह, जमुना पत्नी रामप्रसाद, लक्ष्मी पत्नी रवि कुमार, बबली पुत्री भीम और दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। परिवारीजनों की सूचना पर गोवर्धन पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सावित्री की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।