{"_id":"2-53190","slug":"Mathura-53190-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0917\u093e\u0902\u0935 \u0928\u093e\u0935\u0932\u0940 \u092e\u0947\u0902 \u092c\u094d\u0930\u0939\u094d\u092e\u092d\u094b\u091c \u092c\u0902\u0926 \u0915\u0930\u0928\u0947 \u092a\u0930 \u092c\u0928\u0940 \u0938\u0939\u092e\u0924\u093f ","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
गांव नावली में ब्रह्मभोज बंद करने पर बनी सहमति
Mathura
Published by:
Updated Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
मथुरा/नौहझील। कुरीतियां रोकने के लिए संघर्षरत संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के लोगों ने मृतक भोज को रुकवाया। समिति के लोगों ने आसपास के गांवों की पंचायत बुलाई और मृतक भोज बंद करने पर आम सहमति बनाई।
समिति कन्या भ्रूण हत्या, मृतक भोज, दहेज, नशा खोरी आदि के खिलाफ संघर्ष कर रही है। इसी क्रम में रविवार को समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचपी सिंह परिहार के नेतृत्व में नौहझील के गांव नावली में नौहवारी, नरवारी क्षेत्र के सर्वजातीय आधा दर्जन गांवों की पंचायत बुलाई गई। पंचायत में गांव के पन्नालाल के निधन पर होने वाले ब्रह्मभोज को लेकर लंबी बहस हुई। आखिर में गांव के लोगों ने सर्व सम्मति से ब्रह्मभोज कार्यक्रम स्थगित कर दिया। साथ ही आने वाले समय में भी ब्रह्मभोज न करने पर सहमति बनी। इसके अलावा गांव सोन में जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर के महाप्रबंधक श्यामवीर सिंह की मां केशर देवी के निधन पर होने वाले ब्रह्मभोज को लेकर भी गत दिनों पंचायत का आयोजन किया गया था।
एचपी सिंह परिहार ने बताया कि श्यामवीर सिंह ने भी कुरीतियों के खिलाफ अपनी सहमति जताई और ब्रह्मभोज स्थगित कर दिया। इस दौरान भगवती सिंह चेयरमैन, रोशन सिंह रामपुर, निरोती महाशय, सुखवीर सिंह, महावीर परिहार, कन्हैया, चरन सिंह, मूलचंद्र, चंद्रवीर सिंह भरंगर, मोतीराम आदि मौजूद रहे।