पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ऐतिहासिक पदयात्रा के अब 30 दिन शेष रह गए हैं। आंदोलन की गूंज पूरब में तेज हो गई है। समाजवादी आंदोलन के महानायक जयप्रकाश नारायण की धरती के बाशिंदे यमुना मां की करुण पुकार पर आंदोलित हो रहे हैं। यहां दो फरवरी से हथिनी कुंड में कैद यमुना को मुक्त कराने के लिए जनजागरण अभियान का आगाज होने जा रहा है।
मथुरा। बिहार के एक साथ 38 जिलों में रथ के जरिए लोगों को वृंदावन से हथिनीकुंड तक एक मार्च को निकलने वाली पदयात्रा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए ब्रज से यमुना रथ रवाना हो चुका है।
यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बताया कि यमुना बचाओ आंदोलन में समर्थकों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। इस आंदोलन की गूंज अब बिहार में सुनाई देगी। बिहार में रथ यात्रा शुरू होने जा रही है। इसके लिए ब्रज से रथ बिहार के लिए रवाना हो गया है। इसका नेतृत्व यमुना रक्षक दल से जुडे़ वीरेंद्र दास, राजकिशोर सिंह, नवलकिशोर राय, भूलन राय कर रहे हैं। यह रथ दो फरवरी से बिहार में यमुना बचाने का संदेश देने के लिए निकलेगा। इसका शुभारंभ बक्सर जिले के चौसा शहर से होगा।
यमुना रक्षक दल ने किया गांवों में भ्रमण
छाता (ब्यूरो)। यमुना रक्षक दल के जिलाध्यक्ष डा. राजवीर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने छाता क्षेत्र के खानपुर, उमराया, मडोई, करहला, रहेडा, सांखी, सहार, रनवारी, छाता में आंदोलन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ सभाएं की। इसमें ग्रामीणाें ने यमुना में जल लाने के लिए आंदोलन में सहयोग करने का वादा किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह जादौन, सोनू, बलराम गोस्वामी आदि थे।