पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की सरस्वती विहार कालोनी निवासी युवक की रविवार रात पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने उसके दोस्त पर शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरस्वती विहार कालोनी निवासी अशोक कुमार (30) का शव रविवार रात टुनटुन बगीची में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों ने शव के पास से बरामद पहचानपत्र से शिनाख्त कर घटना की सूचना परिवारीजनों को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में मृतक की पत्नी रेखा ने बताया कि अशोक का गत दिनों कबाड़े का काम करने वाले अपने दोस्त बनमाली कॉलोनी निवासी बबलू से झगड़ा हो गया था। यह झगड़ा पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था।
मृतक की पत्नी का आरोप है कि बबलू ने अशोक की शराब पिलाकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने बबलू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।