पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
मैनपुरी। बरनाहल क्षेत्र के गांव नगला बरी में एक युवती की हत्या कर शव जलाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की मां ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो उसने डीएम से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। डीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नगला बरी निवासी ब्रजेश कुमार यादव की शादी 20 साल पहले सियाकुंवरि पुत्री हृदयराम निवासी काशीपुर थाना बसरेहर जिला इटावा के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद पुत्री के पैदा होने पर ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर उसको घर से निकाल दिया। वह पुत्री को लेकर मायके चली गई। उसके पिता ने कई बार पंचायत कराई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं, पत्नी को तलाक दिए बिना ब्रजेश ने निर्मला के साथ दूसरी शादी कर ली।
सियाकुंवरि का आरोप है कि दो साल पहले ब्रजेश उसके मायके से शादी करने के बहाने 18 साल की पुत्री रूबी को नगला बरी ले गया। वह कक्षा 10 की छात्रा थी। आरोप है कि सात जुलाई की रात रूबी की हत्या करके सबूत मिटाने के लिए शव को रात में ही जला दिया। आठ जुलाई की सुबह जब उसे पता चला तो वह मायके से कुछ लोगों को साथ लेकर ससुराल आई। वहां घर का ताला बंद था। ससुराल के लोग भाग गए थे। उसने थाना बरनाहल में पति, ससुर, सास सावनश्री, निर्मला और विजयपाल सिंह के खिलाफ रूबी की हत्या कर शव जलाने की तहरीर दी।
आरोप है कि तहरीर देने के तीन दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी है। पति दबंग और आपराधिक प्रवृति का है। उसे पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। वह तहरीर वापस लेने को दबाव बना रहा है। उसने गुुरुवार को डीएम से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। डीएम ने पुलिस को जांच और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।