पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
मैनपुरी। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जश्ने पैदाइश ईद मीलादुन्नवी बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। सुबह प्रमुख मार्गों से होकर जुलूस निकाला गया। आगरा रोड स्थित खानकाहे रशीदिया को रंगबिरंगे बिजली के बल्बों की झालरों से सजाया गया।
पैगंबरे इस्लाम के जन्मदिन पर जुलूस निकाले गए। नौजवान इस्लामी नारे लिखे बैनर लेकर चल रहे थे। बैनरों पर जुलूस ईद मीलादुन्नवी, जश्ने ईद मीलादुन्नवी मुबारक हो आदि जुमले लिखे हुए थे। खानकाह में आयोजित ईद मीलादुन्नवी जलसे की शुरुआत कुरान-ए-पाक से हुई। मौलाना मोहम्मद अहमद नईमी ने कहा कि पैगंबरे इस्लाम हर धर्म, हर जाति और हर देश के पैगंबर हैं। अब्दुर्रहमान खां चिश्ती उर्फ बबलू मियां ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम से पूर्व दुनिया में अन्याय, भ्रष्टाचार दुराचार और जहालत का राज था। इस अवसर पर जामिया रशीदिया एवं नगर के अन्य स्कूल एवं मदरसों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को पुरस्कार और हाजियों को सम्मानित किया गया। मुस्लिम इस्लाही तंजीम द्वारा जुलूस निकाला गया और बड़े चौराहे पर देर रात तक जश्न मनाया गया।
25एमएनपी 6ए:- नगर में बारावफात पर निकाले गए जुलूस में शामिल मुस्लिम समाज के लोग।
25एमएनपी 6बी:- पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकाले गए जुलूस में शामिल झांकियां।
...हर कौम यह कहती है सरकार हमारे हैं
बारावफात पर महिलाओं का जलसा आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। फैजान इस्लामिया जूनियर हाई स्कूल में मुस्लिम महिलाओं का जलसा आयोजित किया गया। यह आयोजन जश्ने ईद मीलादुन्नवी के मौके पर मुस्लिम इस्लाही तंजीम अवामी के सौजन्य से हुआ। जलसे में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि सभी मुसलमानों को नेक राह पर चलना चाहिए।
गुरुवार की रात महिलाओं के जलसे में आयशा सिद्दीकी ने कहा कि मोहम्मद साहब ने सभी को नेक राह पर चलने की ताकीद दी है। कन्नौज से आईं स्वालिहा सिद्दीकी ने एक शेर सुनाया कि‘सरकारे दो आलम का अंदाजे करम देखो, हर कौम यह कहती है सरकार हमारे हैं’। नाहीद फातिमा ने कहा कि हर औरत को चाहिए कि वह नमाज पढ़े, रोजा रखे, और अपने पति का अदब करें। आरिफा सिद्दीकी ने कहा कि आज हम अपने आका का यौमे पैदाइश (जन्म दिन) मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। इस मौके पर हम संकल्प लें कि झूठ नहीं बोलेंगे। बाहर से आईं महिलाओं का जामा मस्जिद के मौलवी शमी अहमद, मौलाना मुस्लिम अख्तर, मौलाना काजी रिजवान, कमेटी के अध्यक्ष नसीरुद्दीन वारसी ने स्वागत किया। इस मौके पर सैयद अयाज हैदर, आरिफ उल्ला, नदीम इलाही, मो. ऐजाज, सिराज, मो. असलम, मो. खालिद, ऐजाज मंसूरी आदि उपस्थित थे।