पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
करहल। जैन इंटर कालेज के एनएसएस छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता दिवस से पूर्व गुरुवार को जन जागरण रैली निकाली। रैली को कानपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेंद्र प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है। आपके वोट से ही सरकार बनती है। सरकार बनाने में आपसी हिस्सेदारी अवश्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मतदान आपका अधिकार है। इसे व्यर्थ न जाने दें। जो युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं वह अपना वोट अवश्य बनवा लें। मतदाता पहचान पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसे अवश्य बनवाएं। प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अजंट सिंह यादव ने कहा कि देश के प्रत्येक मतदाता को निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए। देश के हित में काम करने वाले के पक्ष में ही मतदान करें। प्रधानाचार्य रनवीर सिंह यादव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने नगर के विभिन्न मार्गों से रैली निकाली। लोगों को मताधिकार के फायदे बताते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य यदुवीर नरायण दुबे, एनएसएस प्रभारी अशोक यादव, डा. शिव कुमार यादव, सतीश यादव, हरिओम यादव, प्रदीप कश्यप, सतेंद्र यादव आदि ने जानकारियां दीं।
--------
लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी
एनएसएस छात्रों की रैली सीएचसी पहुंची। वहां चिकित्साधीक्षक अभिषेक दुबे ने कहा कि 24 जनवरी को गर्ल्स चाइल्ड-डे मनाया जाता है। आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। देश की तरक्की के लिए लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। भ्रूण हत्या रोकने के लिए हम सभी को जागरूक होना चाहिए। डा. एके दुबे ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने गांव में लोगों को जागरूक करें। रैली में छात्र-छात्राओं ने भ्रूण हत्या रोकने, लड़कियों को शिक्षा देने के नारे लगाए। इस मौके पर डा. धनंजय गुप्ता, धीरेंद्र प्रताप, पवधेश कुमार, सचिन कुमार, बृजेश यादव, कमलेश यादव आदि ने जानकारियां दीं।