पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
मैनपुरी। अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक छात्रा सहित सात लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा के रायपुर निवासी पंकज कुमार (22) पुत्र वीरेंद्र सिंह पाल बुधवार की सायं अपनी ननिहाल कंजाहार से बाइक से फर्रुखाबाद जा रहा था। रात आठ बजे के लगभग जब वह थाना दन्नाहार क्षेत्र में नीली कोठी के समीप पहुंचा तभी सामने से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग गया।
थाना क्षेत्र के नगला धुरा निवासी प्रियंका साइकिल से विद्यालय जा रही थी। जमथरी के समीप पीछे से आई बाइक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे प्रियंका घायल हो गई। चालक बाइक लेकर भाग गया।
जिला एटा के सकीट क्षेत्र के ग्राम नगला नेम सिंह बावली निवासी विजय पाल अपने साथी सुरजीत, मोनू निवासी बहादुरपुर के साथ बुधवार की रात थाना बरनाहल के नगला मिलिक में एक शादी में भाग लेने कार से जा रहे थे। थाना औंछा क्षेत्र में पड़रिया चौराहे के निकट उनकी कार पलट गई। तीनों को चोटें आईं।
थाना बिछवां के डेरा बंजारा निवासी सुधीर बाइक से बाजार की ओर जा रहा था। लहरा के समीप सामने से आ रहे बंटू, सोनू निवासी धीमर नगरिया थाना जसरथपुर जिला एटा की बाइक से सुधीर की बाइक टकरा गई। इसमें तीनों को चोटें आईं। घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।