चरखारी (महोबा)। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं चरखारी विधायक साध्वी उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस मेरे खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। मै विधानसभा में न भी रहूं, मेरा ध्यान हमेशा विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याआें पर ही रहता है। शीघ्र ही किए गए प्रयासाें का परिणाम जनता के सामने आने वाला है।
भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी राजपूत के पक्ष में मोहन राम जी मंदिर धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्हाेंने कार्यकर्ताआें पर मरहम लगाते हुए कहा कि चुनाव में आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए ईमानदारी से कार्य करें। उन्हाेंने कहा कि मुझे निर्मल गंगा बनाने के राष्ट्रव्यापी अभियान का संयोजक बनाकर पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसमें आप सभी के सहयोग की भी जरूरत है। 21 अगस्त से 24 अक्तूबर तक पहला अभियान शुरू होने वाला है। इसका उद्देश्य गोमुख से गंगा सागर तक गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाना है। उन्हाेंने चरखारी के विकास के लिए वादाें के मुताबिक पूरा करने का भरोसा दिया। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेसी मेरे विरुद्ध दुष्प्रचार करने पर उतर आए हैं जबकि विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए दूर रहकर भी प्रयास रहता है। उन्हाेंने कहा कि चरखारी के चहुंमुखी विकास की कार्ययोजना तैयार कर मुख्यमंत्री के पास संस्तुति के लिए भेज दी गई है जिसके परिणाम जल्द ही जनता के सामने आएंगे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, जिला संयोजक जितेंद्र सेंगर, नीरज गुप्ता, अमित शर्मा, योगेश मिश्रा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।