महोबा। केंद्र सरकार द्वारा विदेशों में जमा काले धन को वापस न लाने और विभिन्न योजनाओं में करोडों रुपए के किए जा रहे भ्रष्टाचार व घोटाले के विरोध में पंतजलि योग समिति के तत्वाधान में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च की शुरुआत पूर्व सभासद ईश्वर दयाल, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कमलेश सोनी की अगुवाई में की गई। कैंडल मार्च आल्हा चौक, तहसील चौराहा, सर्राफा चौराहा, ऊदल चौक, सुभाष चौक, मिशन चौराहा होता हुआ पुन: आल्हा चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। कैंडल मार्च दौरान पतंजलि योग समिति के सदस्य भारत माता की जय, कालाधन वापस लाओ आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कमलेश सोनी ने कहा कि बाबा रामदेव द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरण अभियान पूरे देश में छेड़ा गया है। जिसे हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। कैंडल मार्च में सुशील गुप्ता, कमलेश सोनी, देवेंद्र अवस्थी, अमित शर्मा, रेखा वर्मा, पंकज दीक्षित सहित तमाम लोग मौजूद रहे।