महोबा। खन्ना कसबे में बंदर का जबरदस्त आतंक है। उसके भय से लोग न तो छताें पर जाते हैं और न बच्चाें को घर पर अकेला छोड़ते हैं। शुक्रवार को छत पर कपड़े फैलाने गए एक ग्रामीण को अचानक बंदर ने आकर धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इससे ग्रामीण के दोनाें पैर फ्रैक्चर हो गए और शरीर में गंभीर चोटें आईं। नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल बांदा ले जाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रिफर कर दिया गया।
खन्ना निवासी अनूप गुप्ता (35) कपड़े धुलाई के बाद फैलाने के लिए जैसे ही छत पर पहुंचा, तभी अचानक बंदर आ गया। छत पर बाउंड्री न बनी होने के कारण बंदर ने ग्रामीण को झपट्टा मारा जिससे वह छत के दूसरे हिस्से की तरफ भाग गया। तभी बंदर ने उसे धक्का देकर छत के नीचे फेंक दिया। 12 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरा ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया। नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल बांदा ले जाया गया लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया। ग्रामीण को छत से फेंकने के बाद बंदर भाग खड़ा हुआ। इस घटना के बाद ग्रामीण एकजुट हो गए लेकिन तब तक बंदर रफूचक्कर हो गया। ग्रामीणाें ने बताया कि बंदर के आतंक से ग्रामीण खासा परेशान हैं। बंदर किचन में घुसकर रोटी ले जाता है। छत पर महिलाएं और बच्चे जाने में डरते हैं। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।