महोबा। नगर निकाय समान्य निर्वाचन 2012 को सुचारु रूप सें कराने के लिए विकास भवन में भूतल पर कक्ष संख्या 18 में शिकायत प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है। इसका दूरभाष नंबर 05281-244084 है। इस नंबर में कोई भी व्यक्ति किसी भली प्रकार की निकाय चुनाव से संबधित आपत्ति शिकायत दर्ज करा सकता है। इस पर त्वरित कार्रवाई होगी और चुनाव से मतगणना तक दिनरात कंट्रोल रूम एक राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति मेें काम करेगा। यह जानकारी सीडीओ वाईके उपाध्याय ने दी।
पोकलैंड मशीन की टक्कर से श्रमिक की मौत
महोबा। पहाड़ पर काम करते समय पोकलैंड मशीन की टक्कर लगने से श्रमिक की मौके पर मौत हो गई। थाना कबरई के ग्राम लिलवाही निवासी मनीष (30) पहाड़ पर मजदूरी कर गुजर बसर करता था। शुक्रवार की शाम को पहाड़ पर काम करते समय पोकलैंड मशीन की टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्रमिक की मौत पर उसके परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है।
ऐतिहासिक गोखारगिरि परिक्रमा कल
महोबा। ऐतिहासिक गोखारगिरि परिक्रमा 4 जून को श्रद्धाभाव से पूर्ण होगी। यह परिक्रमा शिव तांडव से सुबह 6 बजे शुरु होगी। ज्येष्ठमास की परिक्रमा का अक्षय पुण्य फल मिलता है। यह जानकारी डा. एलसी अनुरागी ने दी।
तहसील दिवस स्थगित
महोबा। स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर तहसील दिवस राज्य निर्वाचन आयेाग के निर्देश पर स्थगित कर दिए गए हैं। जिले के सभी अधिकारियाें, कर्मचारियाें की ड्यूटी निर्वाचन कार्यों में लगा दी गई है। तहसील दिवस आयोजित होने से चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
घर से नकदी ले उड़े चोर
महोबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ले नारुपुरा निवासी मानवेंद्र सिंह राठौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर में सो रहा था। तभी देर रात घर के पीछे की दीवाल से अज्ञात चोर चढ़े और खूंटी में टंगा पैंट बाहर ले गए। पैंट की जेब से 2740 रुपए निकाल कर पैंट बाहर फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आग लगने से संपत्ति राख
अजनर (महोबा)। थानाक्षेत्र के ग्राम इंद्रहटा में एक ग्रामीण के घर में आग लगने से 50 हजार रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। गृहस्वामी ने पड़ोसी पर आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए थाना अजनर में तहरीर दे दी हैै। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।