महोबा। नवागत अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर के पद पर चार्ज दिलाया गया। वर्ष 2006 बैच के पीसीएस अधिकारी श्री सिंह मुजफ्फर नगर में उप जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनका स्थानांतरण महोबा जनपद होने के बाद बुधवार को उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। बुंदेलखंड में उनकी पहली बार नियुक्ति हुई।