महोबा। निकाय चुनाव फतह के लिए भाजपाइयाें ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। चरखारी में बैठक कर भाजपाइयाें ने व्यापक रणनीति बनाते हुए जिले की पांच सीटाें पर जीत के लिए कार्यकर्ताआें से निष्ठा और ईमानदारी से जुटने का आह्वान किया।
भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में निकाय चुनाव को लेकर उनके आवास पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। निकाय चुनाव तैयारियाें की कार्यकर्ताआें से जानकारी लेते हुए जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने दावेदार मजबूत प्रत्याशियाें का चयन किए जाने की अपील की। उन्हाेंने कहा कि नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र के चुनाव लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण हैं। उन्हाेंने कहा कि भाजपा अपनी ताकत पर चरखारी, महोबा के साथ-साथ कबरई, खरेला और कुलपहाड़ नगर पंचायत सीट पर चुनाव लड़ेगी। उन्हाेंने नगर पंचायत क्षेत्र और नगर पालिका क्षेत्र से टिकट के लिए आने वाले आवेदनाें पर धरातलीय जानकारी लेने के बाद प्रत्याशी बनाए जानेे की बात दोहराई। भाजपा के जिला संयोजक जीतेंद्र सेंगर ने कहा कि प्रत्येक सीट पर संगठन मजबूत प्रत्याशी उतारेगा। उन्हाेंने कार्यकर्ताआें से एकजुटता के साथ प्रत्याशी को जिताने के लिए मनोयोग से जुटने को कहा। चरखारी मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने भी चरखारी सीट पर टिकट मांगने वाले दावेदाराें की जानकारी लेते हुए जीत के लिए स्वच्छ प्रत्याशी चयन की बात रखी। बैठक में राजेंद्र बिंदुआ, अमित शर्मा, राजेश गुप्ता, शशिकांत शर्मा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष खरेला मंजेश तिवारी, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष काशीप्रसाद अनुरागी समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
दरवाजे खटखटाने का दौर शुरु
कबरई महोबा। जिले की की सबसे बड़ी आबादी वाली नगर पंचायत में हर व्यक्ति चेयरमैन पद का सपना देख रहा है और दिनरात दावेदार घर घर लोगों से जनसंपर्क में जुट गए हैं। सुबह हर घर के दरवाजों में दस्तक अध्यक्ष पद के दावेदारों से ही शुरू होती है। जिले में महोबा नगर पालिका के बाद सर्वाधिक आबादी कबरई नगर पंचायत की है। जिसके कारण यहां हर प्रकार के विकास का बजट आबादी के आधार पर चरखारी नगर पालिका की तरह ही मिलता है। बड़ी नगर पंचायत होने के कारण यहां हर वर्ग के लोग साम दाम दंड भेद की रणनीति बनाकर चेयरमैन पद काबिज होना चाहते हैं। पूर्व चेयरमैन अशोक सिंह परिहार की पत्नी अमिता सिंह अपनी टोली के साथ सुबह छह बजे से ही सघन जन संपर्क अभियान में निकल पड़ती हैं। अमिता सिंह ने गांधी नगर, राजीव नगर, जवाहर नगर,शास्त्री नगर में घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदाताओं से समर्थन मांगा। महिलाओं कही भारी भीड़ उनके साथ घूमती रही। जन संपर्क दौरान अमिता ने दावा किया कि वे कसबे की सफाई ब्यवस्था और बदहाल बिजली पेयजल के लिए संघर्ष करेगीं। ताकि लोगों को विकास दिख सके।
पत्थर व्यवसायी राजू पालीवाल ने भी अपनी पत्नी रजनी पालीवाल के लिए गांधी नगर और राजीव नगर, में लोगों से शालीनता के साथ वोट मांगें कहा कि यदि वे चुनाव जीते तो हर वार्ड का समान विकास कराएंगे। राजीव नगर निवासी रामेश्वर कुशवाहा अपनी पत्नी के लिए पिछले दो पंचवर्षीय से चुनाव की कामन संभालकर तैयारी करते चले आ रहे हैं। कसबे के तीन तीन पूर्व चेयरमैनों के चुनाव मैदान में आने से स्थिति आम मतदाताओं के लिए काफी जटिल हो गई है कि कैसे वे किस प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर मैदान में आएं। पूर्व चेयरमैनों में अशोक सिंह परिहार, चेयरमैन शिवपाल तिवारी,रामादेवी कुशवाहा आदि पहले ही चुनाव का शंखनाद कर चुके हैं। इनके अलावा डा. बिजयपाल विश्वकर्मा की पत्नी, महाबीर प्रसाद श्रीवास्तव कर पत्नी, जंगबहादुर यादव बघवा की पत्नी, राजकुमारी गुप्ता पत्नी मथुरा प्रसाद भगत जी, रियाज,नसीर भाई,रज्जाक सहित एक दर्जन दावेदार चुनाव में अपनी जमीन बनाने में जुट गए हैं।