कबरई (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम बबेड़ी में एक युवक ने शराब पीने को लेकर हुए विवाद में मित्र को तमंचे से गोली मार दी जिससे वह लहूलुहान हो गया। ग्रामीणाें ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम बबेड़ी में भोला सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह का गांव के ही युवक बीपी सिंह पुत्र बनस्तर सिंह से देर रात विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बीपी सिंह ने तमंचे से अपने ही मित्र भोला सिंह पर फायर कर दिया जिससे भोला सिंह लहूलुहान हो गया। फायर की आवाज सुनकर भोला सिंह के परिजन बाहर निकल आए और बीपी सिंह को खदेड़ लिया। आनन फानन में भोला सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार न होने पर चिकित्सकाें ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। घायल के पिता सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि गांव में दबंग अभियुक्त खुले आम घटना को अंजाम देकर घूम रहा है फिर भी अभी तक स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। पीड़ित के पिता ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस पर अभियुक्तों से सांठ गाठ का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष गिरींद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी की जाएगी।