कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कबरई कसबे में एक टाटा मैजिक गाड़ी ने अखबार विक्रेता को टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसके शरीर की दो पसलियाें में फ्रैक्चर हो गया। नाजुक हालत में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
कबरई निवासी महेंद्र पाठक कसबे में समाचार पत्राें का वितरण करता है। रविवार को सुबह वह अखबाराें का वितरण कर रहा था। तभी सामने से आई एक टाटा मैजिक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया। घायल को आनन फानन में स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल थाने में तहरीर दे दी है।