महोबा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के निर्वाण दिवस पर कांग्रेसियाें ने उन्हें शिद्दत के साथ याद किया। कांग्रेसियाें ने बैठक कर देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्व. राजीव की उपलब्धियां गिनाते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की नसीहत दी। कांग्रेसियाेें ने इस मौके पर जिला अस्पताल में पहुंचकर मरीजाें को फल वितरित किए।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के निर्वाण दिवस पर जिले के विभिन्न स्थानाें पर कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेसियाें ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह की एजेंसी में सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेसी गिरधारीलाल वाल्मीकि की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्व. राजीव के चित्र पर माल्यार्पण करके कांग्रेसियाें ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद गोष्ठी में अरिमर्दन ने कहा कि उन्हाेंने अपनी नीतियाें के सहारे राष्ट्र को विश्व पटल पर पहचान दी। शहर से लेकर गांव तक के विकास में अहम भूमिका निभाते हुए समाज को मुख्य धारा से जोड़ने का सतत प्रयास किया। इसके अलावा युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, शिवरतन सिंह, इंद्रकांत शुक्ला, लालता प्रसाद चौरसिया, सुधीर शिवहरे, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष भरोसीलाल, उत्तम सिंह, लखनलाल चौरसिया और वृंदावन अहिरवार ने भी स्व. राजीव के अनुकरणीय कार्यों को याद किया। बैठक में हिमांचल सिंह ने आगंतुकाें का आभार व्यक्त किया।
इधर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष त्रिलोक मोहन तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्व. राजीव के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद गोष्ठी हुई। कांग्रेसियाें ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजाें को फल और बिस्कुट वितरित किए। इस मौके पर भारत विशाल शुक्ला, उपेंद्र सुल्लेरे, मुकेश गुप्ता, रामप्रकाश दीक्षित, फूलचंद्र त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र पटेल, संजय सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे। खरेला प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जीतेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में उनके आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नंदराम सेन, भगवान सिंह, परशुराम अहिरवार, हल्के श्रीवास, भीष्मदेव तिवारी, संतोष श्रीवास्तव समेत कई कांग्रेसियाें ने स्व. राजीव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन नंदराम सेन ने किया।