विज्ञापन
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   निकाय चुनाव में नगर के आधे वार्ड होंगे सामान्य

निकाय चुनाव में नगर के आधे वार्ड होंगे सामान्य

Mahoba Updated Fri, 18 May 2012 12:00 PM IST
कबरई (महोबा)। 1978 में नगर पंचायत का गठन होने के बाद पहली बार कई वार्ड अनारक्षित होने से सामान्य वर्ग के लोगों में चुनाव को लेकर खुशी का माहौल है। यहां 15 वार्डों में इस बार 7 सामान्य वर्ग, 2 सामान्य महिला, 2 पिछड़ा वर्ग, 2 पिछड़ा वर्ग महिला, तो एक एक अनुसूचित जाति महिला और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

कबरई नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं। इसमें पहली बार शास्त्री नगर वार्ड को अनारक्षित रखा गया है। इसी तरह जवाहर नगर, झलकारीबाई नगर, राजीव नगर, गांधी नगर, भगत सिंह नगर, इंदिरा नगर भी अनारक्षित रखे गए हैं। सामान्य महिला के लिए सुभाष नगर और राजेंद्र नगर वार्ड के अलावा आजाद नगर, लक्ष्मीबाई नगर को पिछड़ी जाति के लिए और विशाल नगर व विवेक नगर को पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। इस बार किदवई नगर वार्ड की सीट अनुसूचित जाति के अलावा अंबेडकर नगर वार्ड को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। शास्त्री नगर के धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि 24 वर्षो बाद उन्हें इस वार्ड से चुनाव लड़ने का मौका मिल रहा है जिससे वार्ड के लोगों में चुनाव के प्रति खासा उत्साह है। इस बार किदवई नगर में सर्वाधिक 3669 आबादी के सापेक्ष 1086 मतदाता दर्ज हैं जो मतदाताओं के लिहाज से नगर का सबसे बड़ा वार्ड बन गया है। सभी 15 वार्डों को मिलाकर 19299 मतदाता हैं। जिले में कबरई नगर पंचायत को सर्वाधिक मतदाता होने और आबादी होने का गौरवप्राप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Independence day

अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर

Next Article

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

app Star

ऐड-लाइट अनुभव के लिए अमर उजाला
एप डाउनलोड करें

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
X
Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप

Download App Now

अपना शहर चुनें और लगातार ताजा
खबरों से जुडे रहें

एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed

Reactions (0)

अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें