श्रीनगर (महोबा)। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि सपा शासन में समूचे बुंदेलखंड के विकास की रणनीति पर शासन स्तर पर मंथन चल रहा है। बजट सत्र के बाद इसका क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा। उन्हाेंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताआें पर पूर्व सरकार द्वारा लगाए गए झूठे मुकदमे वापस हाेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री पटेल बुधवार को ननौरा गांव के पटेल शिक्षण संस्थान इंटर कालेज में आयोजित सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि बुंदेलखंड के अधिकतर जिले विकास की दृष्टि से बहुत पीछे हैं। यहां सिंचाई, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। उन्हाेंने कहा कि यहां के विकास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शासन स्तर पर अलग से रणनीति तैयार की है और विशेषज्ञाें से राय ली जा रही है। इसका क्रियान्वयन बजट सत्र के बाद शुरू हो जाएगा। उन्हाेंने कहा कि कार्यकर्ताआें को तरजीह न देने वाले अधिकारियाें को हटाया जाएगा। उन्हाेंने विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व प्रधान राजपाल सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासाें की सराहना की। उन्हाेंने विद्यालय के लिए हरसंभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया।
सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव ने कहा कि सपा सरकार में नौजवानाें को रोजगार और किसानाें को वृद्धावस्था पेंशन शीघ्र ही मिलने लगेगी। पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रान सिंह यादव ने सपा की नीतियाें की जानकारी दी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामदयाल नरवरिया, बाबू मंसूरी, रमेश यादव, गोली सिंह, युवजन सभा जिलाध्यक्ष ज्ञानू महाराज ने भी संबोधित किया। अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शत्रुघ्न सिंह, अखिलेश उपाध्याय, कौशल सोनी, मुन्ना यादव, भागीरथ यादव, कुलदीप शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्कूली बच्चाें ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि डॉ. पटेल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय के प्रबंधक जंगबहादुर पटेल एवं पूर्व प्रधान राजपाल सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।