महोबा/बांदा। मई में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। आग उगलती सूरज की किरणाें के चलते बुधवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चाें ने तालाब में घंटाें नहाकर गर्मी से राहत ली। इसी प्रकार बांदा में पारा 44 डिग्री से भी ऊपर चढ़ गया। नतीजे में लू से एक महिला की मौत हो गई। बीते 24 घंटों में लू से यह दूसरी मौत है।
मई माह का पहला पखवारा पूरा होते ही शिद्दत की गर्मी पड़ने लगी है। गर्म हवाओं के थपेडे़ दोपहर से पहले शुरू हो जाते हैं और तीसरे पहर चलते हैं। बांदा में 15 मई को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री रहा। रात में न्यूनतम पारा भी 23.2 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया। बबेरू के हरदौली गांव में महिला की लू से मौत हो गई। सेमिया (45) पत्नी रामप्रसाद कुशवाहा दोपहर को खेत में मवेशी चरा रही थी। तभी लू की चपेट में आ गई और गिरकर बेहोश हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डाक्टरोें ने मृत घोषित कर दिया। हरदौली ग्राम प्रधान जाहिद खान ने भी लू से मौत की पुष्टि की है। महोबा में अधिकतम 46 और न्यूनतम तापमान 23.2 रिकार्ड किया गया।