पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
खरेला । ग्राम पाठा के बरमदेव में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू हो गया है। रविवार को भव्य कलश यात्रा पाठा गांव से निकाली गई। एक दर्जन गांवाें के लोग कलश यात्रा में शामिल हुआ। देवताआें के सजे डोले के पीछे-पीछे एक सैकड़ा से अधिक महिलाएं मंगल कलश लेकर भजन गाती हुईं चल रही थीं। उसके पीछे भक्ताें का अपार समूह और चार दर्जन से अधिक घोड़े ढोल ताशे की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे।कलश यात्रा पड़ोसी गांव गड़हरी पहुंची। वहां के सरोवर से महिलाआें के कलश जल से भरे गए। उसके बाद पुन: बरमदेव स्थल में पहुंचकर परंपरागत तरीके से कलश यात्रा संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नौ कुंडीय महायज्ञ पर यजमानाें की मौजूदगी में प्रकांड विद्वानाें ने यज्ञ का शुभारंभ कराया। इस मौके पर कुआं प्रधान डॉ. रविकरन राजपूत, पाठा प्रधान महेंद्र सिंहआदि मौजूद रहे। विष्णु महायज्ञ की 3 फरवरी को पूर्ण आहूति के बाद 4 फरवरी को आयोजित होने वाले भंडारे में 30 गांवाें को आमंत्रित किया गया है।