वित्तीय वर्ष 2021-22 में परिषदीय विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकों से शिक्षा दी जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन करने के उद्देश्य से जिले को पांच लाख राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पुस्तक मिलीं हैं। जल्द ही इनका वितरण स्कूलों में कराया जाएगा।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण सूर्यबहादुर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में दी गई व्यवस्था के मुताबिक वर्ष 2021-22 से जिले के सभी 1695 परिषदीय विद्यालयों में भी एनसीईआरटी की पुस्तकों से शिक्षण होगा। इसी क्रम में जिले को पांच लाख पुस्तकें मिलीं हैं। कुछ अन्य किताबें जल्द ही आनी हैं। पूरी पुस्तक आने के बाद उसे विद्यार्थियों की संख्या के मुताबिक स्कूलों को उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कंपोजिट स्कूल में कक्षा एक से आठ तक कुल 78 प्रकार की पुस्तकों को पढ़ाया जाएगा। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय में 97 और प्राथमिक विद्यालयों में 80 प्रकार के पुस्तकों से शिक्षा देने का कार्य होगा।