पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
महराजगंज। एक किशोरी सहित तीन महिलाओं ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर घरवाले उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। डॉक्टर उनकी हालत सामान्य बता रहे है।
कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा निवासी आशा (14) शुक्रवार की शाम घर पर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर घर वाले उसे देर रात जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। डॉक्टर किशोरी की हालत सामान्य बता रहे है। इसी तरह घुघली क्षेत्र के रामपुर महुअवा निवासी उर्मिला (22) और सदर कोतवाली क्षेत्र के पतरेंगवा निवासी बिंदा शनिवार की सुबह घर पर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर घरवाले इन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। दोनों महिला की हालत सामान्य बनी हुई है। महिलाओं के जहरीला पदार्थ का सेवन करने का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।