पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
महराजगंज/बृजमनगंज। गुजरौलिया के क्षेत्र पंचायत सदस्य ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पर पीटने क ा आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गुजरौलिया निवासी सुनील कुमार सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। सोमवार को उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें लिखा है कि वह सुबह करीब 11 बजे बृजमनगंज ब्लॉक पर पहुंचे। वहां ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव से बीपीएल और अंत्योदय कार्ड में हुई धांधली के बारे में जानकारी मांगी तो वे आगबबूला हो गए। आरोप है कि मनोज ने सहयोगियों के साथ पिटाई की। वहीं ग्राम विकास अधिकारी का कहना है कि बीडीसी सदस्य का आरोप निराधार है। उसने खुद उन्हें पीटा है। वह भी पुलिस को तहरीर देंगे।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रामशीष यादव का कहना है कि बीडीसी सदस्य की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।