पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
महराजगंज। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुक्रवार को सदर तहसील सभागार में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें लोगों को मतदान के बारे में जागरूक किया गया। यहां नए बने 120 मतदाताओं में फोटो पहचान पत्र वितरित किया गया।
सदर एसडीएम ऋषिकेष द्विवेदी ने कहा कि मतदान सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इससे स्वतंत्र और निष्पक्ष सरकार बनाने में सहूलियत होती है। इसलिए हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। जागरूकता के अभाव में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते। इस बार उनको जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। नायब तहसीलदार राजू कुमार चौधरी ने कहा कि मनपसंद प्रतिनिधिचुनने का अधिकार हर व्यक्ति को होता है। ऐसा स्वतंत्र मतदान से ही संभव है। सभी लोगों को मतदान के बारे में जागरूक होना होगा। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य त्रियुगी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि जागरूक मतदाता ही देश को नई दिशा दे सकता है। इस मौके पर लेखपाल और शहर के आसपास के बूथ लेबल अफसर मौजूद रहे।