महराजगंज। दो बच्चियों के साथ गैंगरेप के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में अभियुक्तों पर एक और धारा बढ़ा दी है।
ज्ञात हो कि परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो नाबालिग बच्चियों के साथ गांव के तीन युवकों ने गन्ने के खेत में मुंह काला किया था। घटना के समय दोनों बच्चियां खेत की ओर गई थीं। वापसी में देर होने पर घर वाले खोजने निकले तो मामले की जानकारी हुई। घर वालों ने भागते समय दो आरोपियों सुक्खू और शफीउल्ला निवासी दुगरहा को पकड़ पुलिस को सौंप दिया था।
घर वालों की तहरीर पर पुलिस बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर तीसरे आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल तीसरा आरोपी असुरना चौराहे से कहीं भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी मंतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में हाल में ही पारित एक्ट प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन सेक्सुएल 2012 बढ़ा दी है।
इस संबंध में एसओ अनिल सिंह का कहना है कि रेप के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।