महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने से गुस्साए कार्यकर्ताओं के एक गुट ने शुक्रवार देर रात में नगर में भ्रमण कर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापतिराम त्रिपाठी और पूर्व सांसद पंकज चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पहुंच दोनों नेताओं का पुतला फूंका।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि महराजगंज नगर से चेयरमैन के लिए भाजपा का टिकट जयमंगल कन्नौजिया को मिल गया है। यह ठीक नहीं है। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने कद्दावर नेताओं के मोबाइल फोन पर फोन कर सही जानकारी लेनी चाही तो सबका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इससे कार्यकर्ता गुस्से में आ गए। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि शुक्रवार को गोरखपुर में भाजपा के बडे़ नेताओं की एक मीटिंग बुलाई गई थी। जिसमें प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डा. रमापतिराम त्रिपाठी भी मौजूद थे। टिकट बंटवारे की बात चल ही रही थी कि वह बीच में अपने प्रत्याशी को टिकट दिलाने को लेकर बैठक से उठ गए। इस पर शीर्ष नेताओं ने मेवालाल की जगह जयमंगल कन्नौजिया का टिकट दे दिया। इसके साथ ही नौतनवां से माया देवी जायसवाल को टिकट दिया गया है।