महराजगंज। नगर निकाय चुनाव नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए एक भी पर्चा नहीं भरा गया। जबकि सदस्य पद पर नौ लोगों ने पर्चा भरा। दूसरे दिन पर्चा खरीदने के लिए प्रत्याशियों की होड़ लगी रही। अध्यक्ष पद के 28 और सदस्य पद के लिए 198 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। इस तरह दूसरे नौ पर्चा दाखिला हुआ और 226 पर्चे बिके।
नगर पालिका परिषद महराजगंज के लिए तीन सदस्यों ने बुधवार को पर्चा दाखिला किया। नौतनवां नगर पालिका परिषद में तीन और नगर पंचायत सिसवा में भी तीन प्रत्याशियों ने सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। अभी प्रत्याशी शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं।
दूसरे दिन नगर पालिका परिषद महराजगंज में अध्यक्ष पद के चार और सदस्य के लिए 44 पर्चे बिके। इसी तरह नगर पालिका परिषद नौतनवां में अध्यक्ष के तीन, सदस्य के 24, नगर पंचायत घुघली में अध्यक्ष के एक, सदस्य के 28, नगर पंचायत निचलौल में अध्यक्ष पद के पांच, सदस्य के 36, नगर पंचायत सिसवा में अध्यक्ष के 11, सदस्य के 24 और नगर पंचायत आनन्दनगर में अध्यक्ष पद के चार तथा सदस्य पद के लिए 42 नामांकन पत्र खरीदे गए। जिले में 12 जून को शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा।