पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
सिलावन (ललितपुर)। कसबा महरौनी में कई स्थानों पर खुले में विद्युत ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। ऐसे स्थानों पर हर समय हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। विभागीय अफसर के ध्यान न देने से स्थानीय लोगों में असंतोष पनप रहा है।
महरौनी स्थित शहीद राजेंद्र शुक्ल पार्क के निकट कम ऊंचाई के चबूतरे पर खुले में ट्रांसफार्मर रखा हुआ हैं। खास बात यह है कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा जाली भी नहीं लगाई गई है। पार्क निकट बच्चों की चहलकदमी बनी रहती है। वहीं, बच्चे खेल-खेल में ट्रांसफार्मर की ओर चले जाते हैं। जानवर भी आसपास विचरण करते रहते हैं। जिससे खतरे का अंदेशा बना रहता है। पार्क के पास ही साप्ताहिक बाजार भी लगता हैं। कई बार व्यापारी ट्रांसफार्मर के समीप ही दुकानें लगा लेते हैं। कमोवेश यही स्थिति मंडी में रखे ट्रांसफार्मर की है। यहां निश्चित ऊंचाई के चबूतरे पर तो इसे रख दिया हैं। लेकिन, आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसी तरह कांशीराम शहरी आवासीय कॉलोनी में भी यही हाल है।
जानकारों का कहना है कि ट्रांसफार्मर को सवा मीटर ऊंचे चबूतरे पर रखना आवश्यक है। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर चारों ओर जाली लगाना भी अनिवार्य है। महरौनी के लोगों ने विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता से सुरक्षा जाली लगवाने की मांग की।