पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ललितपुर। निकटवर्ती ग्राम बिरारी निवासी एक महिला ने किन्हीं कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
ग्राम बिरारी निवासी राजेश की तीस वर्षीय पत्नी मीना शुक्रवार को घर पर अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य खेत पर गए थे। इसी दौरान किन्हीं कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोपहर में घर लौटे पति ने जब उसकी बिगड़ी हालत देखी तो आनन फानन में वह उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचा। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद चिकित्सकों ने मीना का उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई, जिसके बाद चिकित्सालय प्रशासन ने शव को मोरचरी में रखवा कर कोतवाली पुलिस को घटना का मैमो भेज दिया। बताया जाता है कि मृतका के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। परिजनों ने घटना के कारणों से अनभिज्ञता प्रकट की है।