लखीमपुर खीरी। सूबे के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को सदन में वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया। बजट में सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया गया लेकिन किसान और विपक्ष के नेताओं को बजट रास नहीं आया। उन्होंने कहा कि बजट में कुछ नया नहीं है। यह सिर्फ प्रदेश वासियों के लिए लालीपॉप साबित होगा। इससे जनता को केवल निराशा ही हाथ लगने वाली है। जनता के लिए यह बजट एक धोखा है। युवाओं के लिए शिक्षा प्रोत्साहन योजना और युवा उद्यमिता विकास अभियान को सराहा गया।
धार्मिक स्थलों का विकास अच्छा कदम
सरकार ने श्रीराम नगरी अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए 500 करोड़ रुपये और हाई लेवल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पांच करोड़ का बजट, काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए 200 करोड़, काशी में सांस्कृतिक केंद्र के लिए 180 करोड़, तुलसी स्मारक भवन के लिए 10 करोड़, वैदिक विज्ञान केंद्र के लिए 18 करोड़, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा है जो सराहनीय है।
-कृष्ण कुमार पांडे महामंत्री श्री रामायण सभा समिति गोला
युवाओं के लिए ज्यादा हितकारी
बहुत ही सराहनीय बजट है, बजट का समर्थन इसलिए करते हैं, क्योंकि यह बजट सभी के हित के लिए है। साथ ही युवा लोगों के लिए ज्यादा हितकारी है। बजट में किसानों सुरक्षा और शिक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई गई हैं।
- श्रीप्रकाश सिंह भदौरिया शिक्षक गोला।
सिर्फ खानापूर्ति, हर किसी को निराशा
बजट में महिलाओं और किसानों को हर बार निराशा ही हाथ लगी है। इस बजट में युवाओं को रोजगार देने, महिलाओं की उम्मीदों और किसान हित की बात तो कही जा रही है पर इसमें सरकार का कोई विजन नहीं दिख रहा है। इससे बजट में खानापूर्ति कर आम जनता को लुभाने का काम किया गया है।
-अवधेश सिंह, गोला
किसानों को कुछ नहीं मिला
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने बजट में अपने चुनाव घोषणापत्र में किए वायदे के मुताबिक किसानों को कुछ नहीं दिया। किसानों की आय दोगुनी करने, 14 दिन में गन्ने का भुगतान कराने, भूमिहीन कृषक मजदूरों को दो लाख तक का निशुल्क सुरक्षा बीमा, किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया था, किंतु बजट में किसानों को कुछ नहीं मिला। 500 करोड़ से मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण बीमा नाम से नई योजना की शुरुआत की है उसमें भी किसानों को क्या मिलेगा यह आने वाला वक्त बताएगा।
-श्रीकृष्ण वर्मा, जिलाध्यक्ष राकिमसं
महिलाओं के लिए कुछ नहीं
बजट से महिलाओं को निराशा हुई है। क्योंकि महिलाओं के लिए सरकार ने बजट में कोई प्रावधान नहीं किया। सिर्फ कामकाजी महिलाओं को 112 नंबर पर कॉल कर घर पहुंचने की सुरक्षा मुहैया कराई, जो पहले से ही चली आ रही है।
-पूनम जायसवाल गृहणी, गोला
पर्यटन और पुलिस को चुस्क बनाने पर जोर
पर्यटन एवं पुलिस को चुस्त दुरुस्त करने पर ध्यान दिया गया है। खेती, किसानों के उत्थान के लिए तमाम घोषणाएं हैं। इसके लिए किस सीमा तक बजट प्रस्ताव का क्रियान्वयन होगा, यह देखने वाला होगा
-डॉ. डीएन मालपानी
प्राचार्य युवराजदत्त डिग्री कॉलेज
युवाओं के लिए बहुत कुछ
इंफ्रास्टचर, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के लिए हर जिले में युवा हब बनाने का एलान स्वागत योग्य है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर और प्रदेश के विकास को गति मिलेगी।
-अनुराग तिवारी, सीए
भाजपा ने कहा-प्रदेश के विकास को मिलेगी गति, विपक्ष बोला-जनता के हाथ लगेगी निराशा
बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बुजुर्ग, किसान पर विशेष फोकस है। आम आदमी के लिए यह लाभकारी साबित होगा। प्रदेश के विकास को गति मिलेगी।
-सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा
बजट में कुछ नया नहीं है। यह सिर्फ प्रदेश वासियों के लिए लालीपॉप साबित होगा। इससे जनता को केवल निराशा हाथ लगने वाली है। जनता के लिए यह बजट एक धोखा है।
-प्रहलाद पटेल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
यूपी सरकार का विधानसभा में पेश बजट जनता की आशाओं और आकांक्षाओं के साथ छलावा है। इस बजट से प्रदेश का विकास और यहां की 22 करोड़ जनता का कल्याण संभव नहीं हैै। बजट में जो भी बड़े दावे/वादे किए गए हैं, वे पिछले अनुभवों के आधार पर काफी खोखले और कागजी लगते हैं।
-विपिन गौतम, जिलाध्यक्ष, बसपा
बजट पूरी तरह से औपचारिक है। चार एक्सप्रेस वे की जो बात की है। इनके प्रोजेक्ट किस दिशा में आगे बढ़े हें वह दिखाई नहीं दे रहे। जबकि 80 प्रतिशत जमीन हम लोग ले चुके थे। यूथ के लिए इंटर्नशिप सिर्फ एक जुमला साबित होगी।
-शशांक यादव, एमएलसी, समाजवादी पार्टी