लखीमपुर खीरी। हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हुई वारदात को लेकर छात्राओं का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। हैवानों की क्रूरता को लेकर छात्राओं में उबाल है। उनका कहना है कि महिला डॉक्टर को इंसाफ तभी मिलेगा, जब दरिंदे फांसी पर चढ़ेंगे।
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत युवराज दत्त महाविद्यालय की छात्राओं ने बुधवार को हैदाराबाद की घटना पर नाराजगी जताई। छात्राओं ने कहा कि सरकार पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां का नारा तो दे रही है। मगर, जब बेटियां सुरक्षित नहीं होंगी तो कैसे पढ़ेंगी और कैसे आगे बढ़ेंगी। इस पर सरकार को गंभीरता से विचार कर सख्त कानून बनाना चाहिए, जिससे कोई भी व्यक्ति ऐसा करने की सोच तक न सके।
जिसके मन में महिलाओं का सम्मान नहीं, उसे जीने का अधिकार नहीं
महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है। उनके हत्यारों को ऐसी सजा मिले, जिससे लोगों को सबक मिले।
-शिवानी सिंह
सरकार ऐसा काननू बनाए, जिसमें ऐसे अपराधियों की एक माह में सुनवाई पूरी हो और गुनहगारों को फांसी मिले।
-रितु शाह
जब तक बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी तब पढ़े बेटियां और बढ़े बेटियां का नारा सार्थक नहीं होने वाला।
-अनुष्किा अवस्थी
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ऐसा कानून बनाए, जिससे बेटियां सुरक्षित रहकर आगे बढ़ सके।
-अकांक्षा सिंह
जो लोग महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते। उन्हें समाज में रहने का भी हक नहीं। डॉक्टर के हत्यारों को मौत ए सजा होनी चाहिए।