पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
एसओ ने वीडियोग्राफी करा भेजी रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ के सैदापुर गांव में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी की पुलिस से नोकझोंक हो गई। मामले की वीडियोग्राफी कराकर पुलिस ने प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है। वहीं प्रत्याशी ने पुलिस पर अव्यवहारिकता का आरोप लगाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम से इसकी शिकायत की है।
फूलबेहड़ के सैदापुर गांव में सोमवार को भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी लोगों से जन संपर्क कर रहे थे। उनके साथ भारी लाव लस्कर भी था। इसी बीच फूलबेहड़ एसओ राम औतार यादव दलबल समेत मौके पर पहुंच गए। बताते हैं पुलिस ने बगैर प्रशासनिक अनुमति के यहां चुनावी सभा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की धमकी दी। इस पर एसओ और प्रत्याशी में जमकर नोकझोंक हुई। तकरार के बीच लोगों की और भीड़ लग गई। लोगों के बीच बचाव बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। इस बीच पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई।
000
भाजपा प्रत्याशी ने बगैर परमीशन चुनावी सभा की है। इस पर आपत्ति जताई गई तो उल्टे पुलिस से भिड़ गए। मामले की वीडियोग्राफी करा रिपोर्ट प्रशासन को दी गई है।
- रामऔतार यादव, एसओ फूलबेहड़
000
वह लोगों का दुख दर्द सुन रहे थे। इस बीच फूलबेहड़ पुलिस ने उनसे अभद्रता की है। मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम से की है।
- अजय मिश्र टेनी, भाजपा प्रत्याशी