पहला रमज़ान आज से, तैयारियां जोरों पर
मस्जिदें होगी नमाजियों से गुलजार
लखीमपुर/खीरी टाउन। बरकत व इबादत के महीने रमज़ान का चांद बुधवार को दिखाई दे गया। इसी के साथ जिले भर की मस्जिदों में विशेष नमाज़ ‘तरावीह’ का सिलसिला शुरू हो गया। चांद दिखने के साथ ही घरों में रोज़े रखने की तैयारी भी शुरू हो गई।
शहर की जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना इश्हाक साहब ने
रमज़ान माह का चांद दिखने की पुष्टि की। रमज़ान माह का चांद दिखने के साथ ही घरों में रोज़ा रखने की तैयारी शुरू हो गई। मस्जिदों में विशेष नमाज़ ‘तरावीह’ का सिलसिला भी शुरू हो गया। शहर की जामा मस्जिद में मौलाना इश्हाक साहब, महराज नगर मस्जिद में कारी यूनुस, गुटैय्याबाग में मौलाना तौहीद ने तरावीह की नमाज़ शुरू करा दी है। इसके अलावा प्यारेपुर, नौरंगाबाद, हिदायत नगर, हाथीपुर आदि मस्जिदों में भी तरावीह की नमाज़ शुरू हो गई। रमजान के महीने में तरावीह की नमाज के दौरान हाफिजों द्वारा कुरान सुनाई जाती है।
खीरी टाउन। गुरुवार से कस्बे की करीब दो दर्जन मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ पहले दिन अदा की गई। मस्जिदोें को खूबसूरत झालरों से सजाया गया। नमाजियों की रोशनी आदि की समस्या न रहे इसके लिए जनरेटर आदि की भी व्यवस्था की गई।
झंडे वाली मस्जिद के पेश इमाम कारी अख्तर रजा ने बताया कि रमज़ान की पहली तारीख आते ही जन्नत के दरवाजे खेाल दिए जाते हैं और दोजख के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। जन्नत साल भर सजाई जाती है इन दिनों में नफिल नमाज़ का सवाब फर्ज के बराबर मिलता है।
00000
इन मस्जिदों में ये पढ़ा रहे तरावीह की नमाज़
मस्जिद शाही किला में कारी इस्लाम आरफी, मस्जिद गौसुल आजम सैयदवाड़ा में हाफिज साबिर, दरगाह तस्जिद में हाफिज कमर आलम, झंडे वाली मस्जिद में हाफिज तारिक, गरीब नवाज मस्जिद में हाफिज साहिबे आलम, जोशी टोला मदीना मस्जिद में हाफिज आबिद अली, मखदूम साहब मस्जिद मेें हाफिज अब्दुल करीम, कच्ची मस्जिद में हाफिज शोएब, बिलाली मस्जिद पट्टी रामदास में हाफिज जावेद, रहमली शाह मस्जिद में हाफिज वसी गौरी, बुखारी टोला मस्जिद में हाफिज करामत अली, कटरा मस्जिद में हाफिज मुकीम रहमानी, तबेला मस्जिद में हाफिज मोहम्मद मुकीम, इब्राहिम टोला मस्जिद में हाफिज जाबिर, मस्जिद रजानगर, सय्यद खुर्द साहब मस्जिद में सुब्हान बेग तरावीह की नमाज अदा कराएंगे।
वहीं शिया समुदाय के लोगों को वक्फ शिया इमामबाडे़ में असकरी खान नमाज अदा कराएंगे।