{"_id":"1-47101","slug":"Lakhimpur-47101-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0927\u094c\u0930\u0939\u0930\u093e \u092e\u0947\u0902 \u091c\u093f\u0924\u093f\u0928 \u0915\u0947 \u092e\u0941\u0915\u093e\u092c\u0932\u0947 \u0926\u092e\u0926\u093e\u0930 \u092a\u094d\u0930\u0924\u094d\u092f\u093e\u0936\u0940 \u0909\u0924\u093e\u0930\u0947\u0917\u0940 \u0938\u092a\u093e","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
धौरहरा में जितिन के मुकाबले दमदार प्रत्याशी उतारेगी सपा
Lakhimpur
Updated Sat, 21 Jul 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी ने यहां धौरहरा लोक सभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी प्रत्याशी के चयन के लिए धौरहरा लोक सभा प्रभारी एवं पूर्व मंत्री साहब सिंह भी आज सुबह यहां पहुंच गए। वह तीन दिन तक संबंधित लोक सभा की सभी पांच विधान सभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनसे संभावित प्रत्याशियों के संबंध में उनकी राय जानेंगे।
लोक सभा चुनाव की सपा ने विधान सभा चुनाव के बाद से ही शुरू कर दी थी। पार्टी ने इसके लिए पूर्व में ही आवेदन पत्र मंगा लिए थे। जिले की दो संसदीय सीटों खीरी व धौरहरा में से खीरी संसदीय सीट से सिर्फ रवि वर्मा अकेले दावेदार हैं। जबकि जिले की दूसरी लोक सभा सीट धौरहरा से पार्टी जिलाध्यक्ष शशांक यादव, पूर्व विधायक हाजी डा. आरए उस्मानी, लियाकत अली, सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सिंह भदौरिया, पूर्व एमएलसी दिनेश सिंह, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव धनंजय उपाध्याय ने टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। विधान सभा चुनाव में पार्टी के टिकट बंटवारे को लेकर कुछ स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया था, जिसके कारण पार्टी को कुछ स्थानों पर अपने प्रत्याशी भी बदलने पड़े थे। यूपी में सत्ता पर काबिज होने के बाद पार्टी की नजर अब दिल्ली की गद्दी पर गड़ी है। इस लिए पार्टी हाईकमान लोक सभा के टिकट बंटवारे में किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। पार्टी हाई कमान ने तय किया है कि जिस दावेदार के पक्ष में पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की सहमति बनेगी उसी को टिकट दिया जाएगा। वर्तमान में धौरहरा लोक सभा सीट से केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद सांसद हैं। इस बार भी उनका कांग्रेस टिकट पर यहां मैदान में उतरना तय माना जा रहा है। इस लिए सपा इस लोक सभा सीट पर मजबूत तथा कार्यकर्ताओं के प्रिय दावेदार को ही चुनाव मैदान में उतारना चाहती है। अपनी इसी रणनीति के तहत पार्टी हाई कमान ने धौरहरा लोक सभा सीट के टिकट बंटवारे के लिए पूर्व मंत्री साहब सिंह को यहां भेजा है। आज उनके यहां पहुंचने पर पार्टी जिलाध्यक्ष शशांक यादव, पूर्व विधायक डा. आरए उस्मानी, बजरंग सिंघल सहित तमाम नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह धौरहरा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए रवाना हो गए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक वह जिले में तीन दिन तक रुक कर धौरहरा लोक सभा क्षेत्र की सभी पांचों विधान सभाओं में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात व बैठक कर नब्ज टटोलेंगे।