सिटी रिपोर्टर
लखीमपुर खीरी। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन सभी नामांकन स्थलों पर काफी गहमा-गहमी दिखाई दी। बृहस्पतिवार को कुल 76 नामांकन दाखिल हुए। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 14 तथा सभासद के लिए 62 पर्चे भरे गए। जिले की चार नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए सात लोगों ने अपने पर्चे दाखिल किए। जबकि छह नगर पंचायत अध्यक्षों के लिए सात नामांकन आए हैं।
लखीमपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार तृप्ति अवस्थी और निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रावती ने अपने पर्चे दाखिल किए। यहां सदस्य पद के कुल नामांकन दाखिल हुए हैं। सदस्य के लिए विभिन्न वार्डो से 14 नामांकन दाखिल हुए।
नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए विजय महेश्वरी और लोकेश गुप्ता के नामांकन दाखिल हुए जबकि सभासद पद के लिए कुल 14 नामांकन पत्र दाखिल हुए है। नगर पालिका मोहम्मदी में अध्यक्ष पद के लिए प्रीति रस्तोगी ने अपना नामांकन कराया। पलिया में अध्यक्ष पद के लिए केबी गुप्ता व राजीव ने अपने पर्चे दाखिल किए।
उधर नगर पंचायत ओयल में अध्यक्ष पद के लिए जगदंबा देवी ने नामांकन दाखिल किए। यहां सदस्य पद के पांच पर्चे दाखिल हुए। खीरी टाउन अध्यक्ष पद के के लिए सईद अहमद ने पर्चा दाखिल किया। सिंगाही में अध्यक्ष पद के लिए जानकी सिंह का तथा सदस्य के लिए पांच पर्चे दाखिल हुए। बरबर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार का तथा सदस्य पद के लिए तीन नामांकन दाखिल किए गए। मैलानी नगर पंचायत के लिए अमित का तथा सदस्य पद के लिए छह पर्चे दाखिल हुए। धौरहरा में अध्यक्ष पद के लिए तौकीर अहमद व नसीम तथा सदस्य पद के लिए 14 नामांकन दाखिल हुए।
इंसेट.....
अध्यक्ष पद के लिए दाखिल हुए नामांकन
नगर पालिका लखीमपुर
1. तृप्ति अवस्थी (कांग्रेस)
2. इंद्रावती (निर्दलीय)
नगर पालिका गोलागोकर्णनाथ
1. विजय महेश्वरी
2. लोकेश कुमार गुप्ता
नगर पालिका पलिया
1. केबी गुप्ता
2. राजीव
नगर पालिका मोहम्मदी
1. प्रीति रस्तोगी
नगर पंचायत खीरी टाउन
1. मोहम्मद सईद
नगर पंचायत ओयल
1. जगदंबा देवी
नगर पंचायत मैलानी
1. अमित
नगर पंचायत बरबर
1. राजेश कुमार
नगर पंचायत सिंगाही
1. जानकी सिंह
नगर पंचायत धौरहरा
1. तौकीर (निर्दलीय)
2. नसीम (निर्दलीय)