मोहम्मदी। पुलिस ने वध को लेजाए जा रहे 45 प्रतिबंधित पशुओं को पकड़कर तीन लोगों का चालान किया है।
एसएसआई राम सिंह पवार ने बताया कि सोमवार सुबह क्षेत्र के गांव गफ्फारनगर के पास तीन लोग प्रतिबंधित पशुओं को लेकर वध के लिए ले जा रहे थे। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने 45 पशु बरामद कर लिए। पशुओं को ले जा रहे कासिम, सुरेश, तौफीक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस टीम में अमीरनगर चौकी इंचार्ज रामजीत यादव भी शामिल रहे।
00000
चार प्रतिबंधित पशु बरामद
ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने गोला के पशु बाजार से खरीदकर वध को ले जाए जा रहे चार प्रतिबंधित प्रजाति के पशु ग्रामीणों के सहयोग पकड़ लिए। उन्हें थाने लाकर पशु पालकों क ी सुपुर्दगी में दे दिया।
दो लड़के प्रतिबंधित पशुओं को ग्राम छितौनियां के रास्ते से लेकर पूरनपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच छितौनियां के ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पशुओं को रोककर सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक दोनों लड़के फरार हो चुके थे। पुलिस ने चारों बैल कब्जे में लेकर उन्हें ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया है।