लखीमपुर खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बेलाभुर्जी निवासी ओमप्रकाश (42) अक्सर मामूली बात को लेकर अपनी पत्नी श्यामवती (35) को बुरा भला कहता था। बताया जाता है कि रविवार को दुपहर भी दोनों में तकरार हुई। इसी बात को लेकर देर सायं श्यामवती ने जहर खा लिया। जानकारी होने पर उसके पति ने भी जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को यहां जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां दोनों की दशा गंभीर बनी हुई है।
00
जहर खाने से मौत:
इसके अलावा थाना नीमगांव क्षेत्र के रंगपुर निवासी नवल किशोर ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। परिजनों ने उसे यहां जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
00
दीवार गिरने से महिला घायल:
थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के ग्राम पकरिया निवासी रहमत अली की पत्नी जहरुन निशा (40) घर में काम कर रही थी कि अचानक दीवार उसके ऊपर गिर गई। जिससे वह घायल हो गई। इसके अलावा नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी असलम खां (36) भी मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों के परिजनों ने उन्हें यहां जिला अस्पताल भर्ती कराया है।