गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर में बांस काटने के विवाद में एक महिला को पिटाई कर घायल कर दिया गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
किशोरी लाल की थनिहां से गांव के ही कुछ लोग जबरन बांस काट रहे थे। सूचना पर पहुंची किशोरी लाल की पत्नी जावित्री देवी ने बांस काटने से मना किया। मना करने पर ग्रामीणों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।